फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   take action against who are killing cow

गोमांस की बिक्री पर भाजपा नेता का बयान, डीएम से मिलकर दी चेतावनी

Wed, 05 Apr 2017 12:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 05 Apr 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
take action against who are killing cow
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गोकशी और गोमांस बिक्री पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने डीएम समीर वर्मा से मिलकर नाराजगी जतायी। कहा कि गोमांस की आपूर्ति करने वाले के खिलाफ पुलिस प्रशासन कार्रवाई से बचता रहा और वह निकलकर भाग गया। डीएम ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन


एक चैनल द्वारा मेरठ में गोमांस की आपूर्ति को लेकर स्टिंग किया गया था। जिस पर डॉ. वाजपेयी सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ डीएम से मिलने पहुंचे। डॉ. वाजपेयी ने डीएम से कहा कि मेरठ में गोकशी नया मामला नहीं है। लेकिन अब भाजपा की सरकार में भी यह अवैध और भावनाओं को भड़काने वाला काम चले, तो बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने डीएम से पूछा कि वह बताएं कि इस मामले में क्या कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने कहा कि उन्होंने जांच करायी है। मेरठ में अलहिंद नाम की कोई मीट फैक्ट्री या फर्म नहीं है। जिस पर वाजपेयी ने कहा कि जिस व्यक्ति का स्टिंग हुआ है, वह मेरठ का है। क्या पुलिस-प्रशासन ने पता किया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ पूर्व में गोकशी और गोमांस बेचने के मामले तो दर्ज नहीं हैं। वाजपेयी ने कहा कि उक्त व्यक्ति इस धंधे में लिप्त रहता है। यह बात सही हो सकती है कि अलहिंद नाम की कोई फर्म नहीं है। लेकिन जो व्यक्ति गोमांस आपूर्ति का दावा कर रहा है वह सही है। वाजपेयी ने कहा कि पुलिस प्रशासन उक्त व्यक्ति पर कार्रवाई से हाथ खींच रहा है। यही कारण रहा कि उसे भागने का वक्त दे दिया गया। वाजपेयी बोले कि गोहत्या और गोमांस बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित करना और कड़ी कार्रवाई करना सरकार की प्राथमिकता में है इसलिए इस पर सख्ती से पालन होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

take action against who are killing cow
डीएम से मिलने साइकिल से पहुंचे वाजपेयी

वाजपेयी ने बताया कि परीक्षितगढ़ के इकला गांव में सोमवार को गोमांस मिला। इस मामले में पहले ही हस्तिनापुर विधायक एसएसपी से परीक्षितगढ़ एसओ को हटाने की मांग कर चुके थे। विधायक ने कहा था कि एसओ की साठगांठ से उनके क्षेत्र में लगातार गोकशी हो रही है। लेकिन एसएसपी ने कोई ध्यान नहीं दिया। सोमवार को भी एसएसपी से शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो विधायक ने आईजी से बात की। जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी। वाजपेयी ने कहा कि मेरठ पुलिस किसी दबाव में है तो वह संभल जाए। विधायक सही बात कह रहे हैं तो उसकी सुननी होगी।

साइकिल से कलक्ट्रेट पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक दिन पेट्रोल डीजल रहित वाहन से चलने की अपील को वाजपेयी पूरा कर रहे हैं। वाजपेयी सोमवार को अपने आवास से कलक्ट्रेट साइकिल से पहुंचे। उनके साथ करीब एक दर्जन कार्यकर्ता भी साइकिल पर थे। वाजपेयी ने कहा कि वह हर सप्ताह एक दिन सरकारी कार्यालयों या जनता के बीच जाने का जो भी कार्यक्रम होगा, वह साइकिल या ई-रिक्शा से जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed