फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tablet running in front of the soldiers of STF... whole incident was captured in CCTV

STF के सिपाही भागे, वो गोली चलाते रहे... पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

Wed, 04 Oct 2017 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 04 Oct 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
Tablet running in front of the soldiers of STF... whole incident was captured in CCTV
भाजपा नेता पर चलाई गोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

भाजपा नेता को गोली लगने की वारदात एसटीएफ के सिपाहियों के सामने हुई। घटना के दौरान दो सिपाही होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। युवक ने जैसे ही गोली चलाई तो उसे पकड़ने के बजाय सिपाही वहां से भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि बेगमपुल स्थित होटलों में अक्सर खूनखराबा होता है। इसके बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं। युवक और आसपास हॉस्टल में रहने वाले छात्र शराब पीकर होटलों में पहुंचते हैं। सदर बाजार पुलिस भी अनदेखा करती है। करीब दो साल पूर्व बेगमपुल स्थित एक होटल में रोटी न देने पर त्यागी हॉस्टल के छात्रों ने वेटर की हत्या कर दी थी। एक साल पहले बेगमपुल स्थित एक होटल के सामने सरेआम गोलियां बरसाकर एक युवक की हत्या की गई थी। राकेश वैष्णो होटल में भी एक व्यक्ति की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन


पढ़ें : भाजपा नेता को मारी गोली, होटल में इस बात पर हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Tablet running in front of the soldiers of STF... whole incident was captured in CCTV
गोली चलाते रहे आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विशाल के दो भाई दीपक और मनीष पिता गुलशन के साथ इलेक्ट्रिक का बिजनेस करते हैं। सूचना पर परिवार अस्पताल पहुंचा तो विशाल को खून से लथपथ देखकर रो रोकर बुरा हाल हो गया। 

हत्या करना चाहता था 
चश्मदीद विक्रांत ने बताया कि हमलावर विशाल को गोली मारकर सड़क पर आ गया था। दोबारा फिर होटल में घुसकर विशाल को गोली मारने के लिए दौड़ा। लोगों ने हमलावर को रोका, लेकिन किसी ने उसे पकड़ा नहीं। वहीं, होटलकर्मी और आसपास के लोग भी तमाशा देखते रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed