फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Synthetic track to be built in Shri Shaligram Sharma College

Meerut News: श्री शालिगराम शर्मा कॉलेज में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक

Fri, 28 Nov 2025 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Synthetic track to be built in Shri Shaligram Sharma College
रोहटा। रासना स्थित श्री शालिगराम शर्मा स्मारक महाविद्यालय के खेल मैदान पर 400 मीटर छह लेन का सि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। रासना स्थित श्री शालिगराम शर्मा स्मारक महाविद्यालय के खेल मैदान पर 400 मीटर लंबा छह लेन का सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इसकी पहली किस्त की धनराशि एक करोड़ रुपये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने अपनी सांसद निधि से स्वीकृत कर दी है।
इस परियोजना के लिए 13 नवंबर को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी के नेतृत्व में प्रबंध समिति के प्रबंधक प्रदीप त्यागी, पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने मंत्री चौधरी जयंत सिंह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्री शालिगराम शर्मा प्रयास परिषद ट्रस्ट रासना की प्रबंध समिति ने महाविद्यालय और इंटर कॉलेज के स्टाफ और छात्र-छात्राओं की संयुक्त बैठक आयोजित कर चौधरी जयंत सिंह का धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष ईश्वर दयाल त्यागी, उमेश त्यागी, पवन त्यागी, अजय त्यागी, राजीव त्यागी, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, प्राचार्या रंजू नारंग, हरमीत सिंह, मयंक त्यागी सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed