{"_id":"5a8dca6b4f1c1ba3268bb850","slug":"swem-sevak-samaagam-ke-liye-taiyaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सेवक समागम के लिए तैयार ‘राष्ट्रोदय रथ’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सेवक समागम के लिए तैयार ‘राष्ट्रोदय रथ’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अब तक सबसे बड़े स्वयं सेवक समागम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। बुधवार को विशाल और भव्य मंच के आगे ‘राष्ट्रोदय रथ’ बनकर तैयार हो गया। अब सिर्फ सूर्योदय की थीम पर मंच के बैकग्राउंड की सजावट का काम शेष है। वहीं मैदान में भी व्यवस्थाओं को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है।
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण भव्य विशाल मंच होगा। 35 फुट ऊंचे मंच से सरसंघ चालक डा. मोहनराव भागवत स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे। इस मंच को आगे की तरफ विशाल रथ का आकार दिया गया है, जिसे चार विशालकाय घोड़े खींचते नजर आ रहे हैं। इस रथ को राष्ट्र उदय रथ नाम दिया गया है। वहीं मंच के पीछे की बैक ग्राउंड जो कि करीब 70 फुट ऊंचा है, उसकी आकृति सूर्योदय की तरह दी गई है। इसका ढांचा तो कई दिन पहले बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी साज सज्जा का काम बाकी है। संघ परिवार के लोगों का कहना है कि जब मंच बनकर तैयार होगा तो दूर से यह सूर्योदय के पास से दौड़ते हुए रथ जैसा नजर आयेगा।
वहीं ‘राष्ट्रोदय’ की तैयारियों में सैकड़ों स्वयं सेवक रात-दिन जुटे हैं। हर जगह भगवा ध्वज लगाने के साथ ही मैदान में बैठने का स्थान चूना डालकर चिन्हित किया जा चुका है। समागम में सरसंघ चालक का संबोधन सुनने के लिए पूरे मैदान में 250 से ज्यादा लाउडस्पीकर लगाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम पर भारी न पड़ जाए बदरा
राष्ट्रोदय की तैयारी में उत्साह से जुटे लाखों स्वयं सेवकों के जोश पर बारिश ग्रहण लगा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 24 व 25 फरवरी को बारिश के आसार हैं। यदि यह अनुमान सही रहा तो बारिश कार्यक्रम में बाधा पहुंचा सकती है। क्योंकि पूरा मैदान कच्चा होने के साथ ही स्वयं सेवकों के जमीन पर बैठने की व्यवस्था है। हालांकि संघ परिवार के लोगों का कहना है कि स्वयं सेवक हल्की बारिश को अपने जोश पर हावी नहीं होने देंगे। कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ आयोजित होगा।