फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Swati won the gold medal in the wrestling competition

Meerut News: कुश्ती प्रतियोगिता में स्वाति ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 10 Jan 2026 06:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Swati won the gold medal in the wrestling competition
कुश्ती में गोल्ड जीतने वाली  छात्रा को सम्मानित करते हुए । (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। सुशील इंस्टीट्यूट की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा स्वाति चौहान ने आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। कॉलेज पहुंचने पर स्वागत व सम्मान किया गया। छात्रा स्वाति चौहान, कोच नरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अलका तोमर कुश्ती अकादमी में लंबे समय से अभ्यास कर रही थी। स्वाति ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में तेलंगाना की खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस वर्ग में तीसरा स्थान मणिपुर की पहलवान ने प्राप्त किया। शनिवार को सुशील इंस्टीट्यूट में सम्मान समारोह आयोजित कर कॉलेज चेयरमैन भोला चौधरी और प्राचार्या मालविका चौधरी ने स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में श्याम सिंह प्रधान अटौरा, राजन चौहान, सनी चौहान, जगपाल, ऋषिपाल, प्रवीण, सपा नेता आकाश गुर्जर, मेहताब आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed