फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Swati was honored after returning with a gold medal.

Meerut News: स्वर्ण पदक जीतकर लौटी स्वाति का किया सम्मान

Sun, 18 Jan 2026 06:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Swati was honored after returning with a gold medal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव अटौरा निवासी छात्रा स्वाति चौहान ने आंध्र प्रदेश में आयोजित 62 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के गांव लौटने पर गांव वालों ने सम्मान समारोह आयोजित कर स्वाति चौहान का सम्मान किया।

छात्रा स्वाति चौहान सुशील इंस्टीट्यूट की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा स्वाति चौहान कोच नरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अलका तोमर कुश्ती अकादमी में लंबे समय से अभ्यास कर रही थी। स्वाति ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में तेलंगाना की खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस वर्ग में तीसरा स्थान मणिपुर की पहलवान ने प्राप्त किया था। आज अपने गांव पहुंचने पर सम्मान समारोह आयोजित कर उसका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर गांव वालों के द्वारा तलवार भेंट की गई। स्वागत करने वालों में ग्राम प्रधान सतबीर, ऋषिपाल, जगपाल सिंह, धीरज पहाडपुरिया, राजू चौहान और नरेश चौहान, शीलचंद चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed