Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Swami Kalyan Dev Kendra secured first place at the agricultural exhibition.

Meerut News: स्वामी कल्याण देव केंद्र ने कृषि प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पाया

Wed, 04 Nov 2026 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Swami Kalyan Dev Kendra secured first place at the agricultural exhibition.
कृषि विज्ञान केंद्र हस्तिनापुर के प्रभारी को सम्मानित करते कृषि वैज्ञानिक स्रोत केंद्र
हस्तिनापुर। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कृषि एवं उद्योग प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र हस्तिनापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। केंद्र को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 कृषि विज्ञान केंद्रों ने भाग लिया था। इसमें आधुनिक तकनीकों, नवीन प्रयोगों और कृषि उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के नमूनों को भी दर्शाया गया। मूल्यांकन के दौरान स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ पाया गया। इस उपलब्धि पर केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र और उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र तथा ट्रॉफी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed