{"_id":"69fcb42495b54578d10c539c","slug":"swachh-survey-keep-wet-and-dry-waste-separately-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112259-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण : गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण : गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका में स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका में स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और बेहतर रैंक हासिल करने के उद्देश्य से विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम नगर पालिका सभागार में हुआ, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न मानकों, नागरिक सहभागिता, स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध समेत कई विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कर्मचारियों को नगर की सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने सफाई कर्मचारियों और स्वच्छ भारत मिशन टीम से जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिकों से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग देने का आग्रह किया।