{"_id":"4ed99ad58fc9f7ec901b725b34c3c3ad","slug":"svpuat-meerut-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 शिक्षकों की प्रमोशन सूची जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 शिक्षकों की प्रमोशन सूची जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विवि के शिक्षकों ने सोमवार शाम वीसी आवास का घेराव कर हंगामा कर दिया। प्रमोशन सूची जारी करने की मांग को लेकर तीन दिन से अड़े शिक्षकों ने एलान कर दिया कि जब तक सूची जारी नहीं होगी, वे वीसी आवास से नहीं हटेंगे। देर शाम कुलपति ने 52 शिक्षकों की प्रमोश सूची जारी कर दी जबकि कुछ अड़चनों के चलते 7 शिक्षकों के नाम रोक लिए गए।
विज्ञापन
कृषि विवि में 18 दिसंबर को हुई प्रबंध परिषद की बैठक में 59 शिक्षकों के लिफाफे खोले गए थे। लेकिन शिक्षकों की प्रमोशन सूची जारी नहीं की गई। जिसके विरोध में शिक्षकों ने सोमवार शाम फिर से वीसी आवास का घेराव कर दिया। अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रबंध समिति के सदस्यों ने भी प्रमोशन सूची जारी करने के लिए कहा था, लेकिन सूची जारी नहीं की गई। इस संबंध में प्रबंध समिति सदस्य रणवीर चिकारा ने भी कुलपति से मिलकर शीघ्र सूची जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
कुलपति से वार्ता होने पर शिक्षकों ने सोमवार को परीक्षा होने दी लेकिन शाम तक सूची जारी न होने पर उनमें रोष व्याप्त हो गया। शिक्षकों ने साफ कह दिया कि जब तक सूची जारी नहीं होगी, तब तक वह वीसी आवास से नहीं हटेंगे। देर शाम कुलपति ने 52 शिक्षकों की प्रमोशन सूची जारी कर दी। इस दौरान डॉ. सुनील मलिक, डॉ. विवेक धामा, डॉ. आरबी यादव, डॉ. आरएस सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन