फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SVPUAT Meerut news

दिल्ली-लखनऊ के बीच फुटबाल बने छात्र

Tue, 02 Feb 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 02 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
SVPUAT Meerut  news

वेटनरी कॉलेज के 23 छात्र दिल्ली और लखनऊ के बीच फुटबाल बन गए हैं। कभी वे रजिस्ट्रेशन के लिए लखनऊ जाते हैं, तो कभी वहां से दिल्ली भेजा जा रहा है। लेकिन अभी तक छात्रों की सुनवाई नहीं हुई है। कृषि विवि की लापरवाही छात्रों को भुगतनी पड़ रही है। डिग्री को वैध घोषित कराने के लिए छात्र अब कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


वेटनरी कॉलेज 2011 में शुरू हुआ था। उस समय कॉलेज को सशर्त मान्यता दी गई थी। विवि प्रशासन ने जल्दबाजी के चलते कॉलेज शुरू कर दिया था। छात्रों को एडमिशन दे दिया गया। वर्ष 2011 में 35 छात्रों को एडमिशन दिया गया था, जिनमें से 9 फेल हो गए थे। 23 की डिग्री पूरी हो गई।
विज्ञापन


डिग्री पूरी होने के बाद छात्र 15 जनवरी को उत्तर प्रदेश वेटनरी कॉउसिंल लखनऊ में इंटरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कराने गए। वहां पर छात्रों को यह कहकर लौटा दिया कि वर्ष 2011-12 बैच की मान्यता नहीं है। आपकी डिग्री अवैध है। इसके बाद छात्र लगातार कुलपति और रजिस्ट्रार के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वे सख्त कदम नहीं उठा रहे हैं। इससे छात्रों में आक्रोश है। छात्र शमशाद का कहना है कि दिल्ली और लखनऊ कई बार जा चुके है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही है। अगर जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ तो वे कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed