फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspicious death of married woman two months after marriage, report of dowry death filed

Meerut: शादी के दो माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज, गर्भपात का आरोप

Sat, 27 Jun 2026 11:04 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ Published by: Pratyush Sharma Updated Sat, 27 Jun 2026 11:04 PM IST
सार

सरधना के कालंद गांव में शादी के करीब दो माह बाद 23 वर्षीय विवाहिता गुलफ्शा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए सरधना थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन
Suspicious death of married woman two months after marriage, report of dowry death filed
मृतक गुलफ्शा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर और ननद समेत अन्य के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानी थाना क्षेत्र के गांव भवी निवासी यूसुफ अली पुत्र मालू खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री गुलफ्शा (23) का निकाह करीब दो माह पूर्व गांव कालंद निवासी मुफीद पुत्र मुजीबुर्रहमान से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग कम दहेज लाने का ताना देकर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

विज्ञापन


तबीयत खराब की सूचना पर पहुंचा था मायका पक्ष
शिकायतकर्ता के अनुसार शुक्रवार देर शाम ससुराल पक्ष की ओर से गुलफ्शा की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर जब परिजन गांव कालंद पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मायके पक्ष ने पहले जानी थाने पहुंचकर हंगामा किया और बाद में थाना सरधना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गुलफ्शा की मौत सामान्य नहीं, बल्कि दहेज की मांग को लेकर की गई प्रताड़ना का परिणाम है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि गुलफ्शा और उसकी बहन फरहा का विवाह एक साथ दो सगे भाइयों से हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन गर्भपात कराने का आरोप
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दोनों बहनों के करीब दो माह का गर्भ होने के दौरान उन्हें जबरन गर्भपात की दवा खिलाई गई। आरोप है कि इसी के चलते गुलफ्शा की मौत हो गई, जबकि फरहा की तबीयत भी खराब बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पति मुफीद, ससुर रब्बान, सास आशिया, ननद समेत अन्य के खिलाफ दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में विवाहिता का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 

विज्ञापन

मामले की जांच कर रही पुलिस
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सरधना के कालंद गांव में शादी के करीब दो माह बाद 23 वर्षीय विवाहिता गुलफ्शा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए सरधना थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed