फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspicion cast on sister-in-law and maternal family members.

Meerut News: तीन महीने से युवक लापता, पत्नी और मायके वालों पर जताया शक

Wed, 14 Oct 2026 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Suspicion cast on sister-in-law and maternal family members.
लावड़। कस्बा लावड़ निवासी महिला ने अपने भाई के तीन महीने से लापता होने के मामले में एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने भाई की पत्नी और उसके मायके वालों पर उसे गायब करने की आशंका जताई है। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस उसके भाई के परिजनों को परेशान कर रही है। महिला ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लावड़ निवासी रमा शर्मा ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका भाई श्यामकुमार भारद्वाज गंगानगर सिंचाई विभाग के कार्यालय में कार्यरत है। वह 12 अगस्त 2026 से अपने कार्यालय से लापता है। उसकी पत्नी ने गंगानगर थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रमा का आरोप है कि अब उसकी भाभी और मायके पक्ष के लोग उसके भाई को गायब करने के लिए जिम्मेदार हैं। महिला ने बताया कि श्यामकुमार का वर्ष 2025 में भी पत्नी से विवाद हुआ था और वह घर से चला गया था। बाद में पत्नी के माफी मांगने पर वह वापस लौट आया था। एसएसपी ने इंचौली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed