फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   suspects serches in saray lal das case

सराय लाल दास मामला : सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो संदिग्ध

Mon, 23 Aug 2021 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
suspects serches in saray lal das case
सीसीटीवी कैमरे के आधार पर संदिग्धों को तलाश रही पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। सराय लाल दास में एक घर की खिड़की पर चलाई गई गोली के मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस को एक कैमरे में दो संदिग्ध भी दिखाई दिये हैं, जिनकी पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। अफसरों का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
देहलीगेट थाना क्षेत्र के सरायलाल दास में शनिवार रात करीब 10 बजे सराफा कारीगर रहीम के घर में अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी थी। गोली खिड़की के शीशे को तोड़ती हुई दीवार में जा लगी लेकिन खिड़की का कांच व छर्रे लगने के कारण पास ही मौजूद रहीम की बेटी आफरीन घायल हो गयी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरु की है। कई बिंदुओं को जांच में शामिल किया गया है, जिसमें से एक बिंदू सीसीटीवी कैमरा भी है। रविवार को पुलिस ने क्षेत्र के कुछ कैमरे खंगाले, जिनमें से एक कैमरे में दो संदिग्ध घटना के वक्त वहां से जाते दिखाई दे रहे हैं। लोगों से पूछताछ भी की गई लेकिन शक्ल स्पष्ट न होने के कारण फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। फुटेज के संदिग्धों को तलाशने का काम किया जा रहा है। उनके हाथ आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed