फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspecting chicken theft, two employees were held hostage and beaten

मुर्गा चोरी का शक, दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा

Mon, 11 Aug 2025 10:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Suspecting chicken theft, two employees were held hostage and beaten
- मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मुर्गा मीट व्यापारी शान कुरैशी से अपनी तीन महीने की तनख्वाह मांगना दो युवकों को भारी पड़ गया। आरोपी ने दोनों पीड़ितों पर मुर्गा चोरी का आरोप लगाते हुए कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा। मारपीट का वीडियो कमरे में बैठे एक अन्य युवक ने बना लिया। सोमवार सुबह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुर्गा मीट कारोबारी को पकड़ लिया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मवाना निवासी साजिद व बागपत निवासी समीर ऊंचा सद्दीक नगर निवासी मुर्गा कारोबारी शान कुरैशी के पास काम करते थे। दोनों ने मुर्गा मीट कारोबारी से अपने तीन महीने की तनख्वाह के पैसे मांगे थे। इस पर आरोपी ने दोनों कर्मचारियों को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने दोनों कर्मचारियों को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। दोनों पीड़ितों ने हाथ जोड़कर आरोपी से छोड़ने के लिए कहा। मगर आरोपी पीड़ितों पर एक के बाद एक बेल्ट से हमला करता रहा। मारपीट का वीडियो एक युवक ने अपने मोबाइल से बना लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। दरोगा मानवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज के बाद आरोपी को पकड़ लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed