फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   surya pratap shahi agriculture minister said that issue of ram Temple is related to people spirit

योगी सरकार के मंत्री बोले- लोगों की भावना से जुड़ा है श्रीराम मंदिर का मुद्दा

Sat, 03 Nov 2018 08:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Sat, 03 Nov 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
surya pratap shahi agriculture minister said that issue of ram Temple is related to people spirit
भाजपा नेताओं के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि श्रीराम मंदिर का मुद्दा लोगों की भावना और आस्था से जुड़ा है। हर व्यक्ति चाहता है कि श्रीराम मंदिर अयोध्या में बने।

विज्ञापन


शामली में शनिवार को गढ़ीपुख्ता रोड पर स्थित सेंट आरसी स्कूल में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कैराना लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि सीमा को सुरक्षित करने और देश की व्यवस्था सुधारने के लिए 2014 का चुनाव लड़ा गया था। जिसमें भाजपा को सफलता मिली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए काम किया है। हर उद्योग को बढ़ावा दिया गया है। विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ाया है। प्रदेश सरकार ने रबी की बुआई के लिए बीज और कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी अनुदान की सुविधा किसानों को दी है। किसान कृषि यंत्रों को सीधे बाजार से दुकान से खरीद सकता हैं। 
विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण का मुद्दा लोगों की भावनाओं और आस्था से जुड़ा हुआ है। हर व्यक्ति जल्द श्रीराम मंदिर का निर्माण चाहता है। कृषि मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर 2017 तक अखिलेश सरकार के कार्यकाल का भाजपा ने किसानों का बकाया 86 हजार करोड़ रुपये का भुगतान अदा किया है। इस साल का किसानों का बकाया गन्ना भुगतान मिलों द्वारा सॉफ्ट लॉन द्वारा किया जाएगा। मौके पर पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय मंत्री  प्रमोद आटटा, जिला प्रभारी लजजा रानी गर्ग, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन तरार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed