फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   survey starts soon of boodhi ganga

बूढ़ी गंगा को मिलेगा पुर्नजीवन, सीडीओ ने सर्वे के दिए आदेश

Mon, 30 Aug 2021 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 30 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
survey starts soon of boodhi ganga
बूढ़ी गंगा को मिलेगा पुनर्जीवन, जल्द शुरू होगा सर्वे
विज्ञापन

मेरठ। अब बूढ़ी गंगा को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। हस्तिनापुर में बूढ़ी गंगा के पुनर्जीवित करने के लिए नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रियांक भारती चिकारा ने कमिश्नर सुरेंद्र सिंह को मांग पत्र सौंपा था। कमिश्नर ने सीडीओ, डीएफओ , सिंचाई विभाग को उचित कार्रवाई के आदेश दिए।
सीडीओ शशांक चौधरी की अध्यक्षता में डीएफओ राजेश कुमार ने बैठक बुलाई। बैठक में नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट के अध्यक्ष व शोभित विवि के असिस्टेंट प्रो. प्रियांक भारती द्वारा बूढ़ी गंगा के बारे में जानकारी दी। जिसमें प्रियांक ने बूढ़ी गंगा का नक्शा और अभिलेख भी सौंपे। पीपीटी के माध्यम से भी बूढ़ी गंगा की पौराणिकता, ऐतिहासिकता व पुरातात्विक महत्व को दर्शाया गया।
विज्ञापन

सीडीओ शशांक चौधरी ने तहसीलदार मवाना को मौका मुआयना कर सर्वे रिपोर्ट देने के लिए कहा। वहीं, इस संबंध में प्रियांक से बूढ़ी गंगा के सभी तरह के फोटोग्राफ मांगे गए और शनिवार 28 अगस्त को सीडीओ ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed