{"_id":"68bda2d652b9b44d05032180","slug":"survey-of-crops-of-flood-victims-should-be-done-and-compensation-should-be-given-mawana-news-c-228-1-mwn1001-103675-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों की फसलों का सर्वे कर दिया जाए मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों की फसलों का सर्वे कर दिया जाए मुआवजा
विज्ञापन
दबखेड़ी गांव में किसानों का हाल जानते भाकि यूसंघर्ष के प्रदेश अध्यक्ष स्रोत स्वयं
हस्तिनापुर। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव बस्तौरा नारंग, मकदूमपुर, किशोरपुर, जलालपुर, भीमकुंड, दबखेडी आदि गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों का हाल जाना।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार व उसकी मशीनरी पीड़ितों की मदद करने में असफल नजर आ रही है। कई गांव ऐसे हैं जहां एक भी प्रशासनिक अधिकारी व मौजूदा सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई भी नेता नहीं पहुंचा। हजारों लोगों के जीवन यापन की समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही खरखाली गांव के 26 घर बाढ़ से खत्म हो गए हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द बाढ़ पीड़ितों की फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाए। बाढ़ राहत के लिए एक बांध स्थापित किया जाए ताकि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र को भविष्य के लिए बचाया जा सके। बाढ़ पीड़ितों की विभिन्न मांगों को लेकर जल्द ही मवाना तहसील का घेराव किया जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।
इस अवसर पर रुद्र प्रताप सिंह, सुनील धामा, अर्जुन भाटी, प्रधान मनोज जाटव, राजन कर्दम, अमित चौधरी, पुरुषोत्तम पूर्व प्रधान, सीताराम जाटव जलालपुर आदि मौजूद रहे।