फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Surveillance team and police are searching for the gangster of Bihar in the case of making fake Aadhar card

फर्जी आधार कार्ड बनाने का मामला: बिहार के सरगना की तलाश में जुटी टीम, जल्द होगा गिरफ्तार, फिर खुलेंगे बड़े राज

Fri, 20 Aug 2021 05:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Aug 2021 05:41 PM IST
सार

मेरठ में सर्विलांस सेल व पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले हरिशंकर को गिरफ्तार किया था। अब टीम गिरोह के सरगना की लताश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Surveillance team and police are searching for the gangster of Bihar in the case of making fake Aadhar card
एक आरोपी हो चुका गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम की दुर्गा कॉलोनी में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब बिहार में बैठे इस गिरोह के सरगना को पकड़ने की तैयारी में जुट गई है। सरगना को पकड़ने की जिम्मेदारी एसओजी को सौंपी गई है। एसओजी ने सरगना के मोबाइल नंबर को लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन पहले सर्विलांस सेल व पल्लवपुरम पुलिस ने मोदीपुरम की दुर्गा कॉलोनी निवासी हरिशंकर को गिरफ्तार किया था। हरिशंकर ने बिहार निवासी अभिनव के लिए एक सोफ्टवेयर बनाकर दिया था और बाद में अभिनव के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया। पिछले दो साल से हरिशंकर यह कार्य कर रहा था। वह इस कार्य को करने से दो साल में ही लखपति बन गया। 
विज्ञापन


वहीं हरिशंकर की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस बिहार में बैठे सरगना अभिनव की तलाश में जुट गई है। अभिनव ने ही बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में साइट बनाकर फर्जी आधार कार्ड बनाने का नेटवर्क फैला रखा है। वह हरिशंकर जैसे युवकों को अपने चुंगल में फंसाकर काम देता है और उनके खाते में उनके हिस्से के पैसे ट्रांसफर करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि सर्विलांस सेल व पल्लवपुरम पुलिस इस मामले में पहले से ही जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी हरिशंकर से अभिनव का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया है। अब इस गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारियों के निर्देश पर एसओजी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसओजी ने पूरे प्रकरण की जानकारी व अभिनव का मोबाइल नंबर लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 


एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा आरोपी सरगना की गिरफ्तारी के बाद इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed