बिजनौर में खौफनाक वारदात, गोलियां बरसाकर युवक की हत्या, आरोपियों ने बाजार में फैलाई दहशत
उत्तर प्रदेश में बिजनौर जनपद के झालू में बाइक सवार चार युवकों ने जान बचाने के लिए एक दुकान में घुसे युवक रचित (27 वर्ष) की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। बेखौफ हमलावर हत्या करने के बाद भी करीब बीस मिनट तक घटनास्थल पर ही रुके रहे और तमंचों से फायर कर दहशत फैलाते रहे। इस दौरान दुकानें बंद हो गई और बाजार में भगदड़ मच गई।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि मरने वाला युवक भी तीन बार गोली चलाने के मामले में जेल जा चुका है। हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इन पर रासुका लगाया जाएगा।
घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे छतरी वाले कुए के पास हुई और इसे गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों गुटों के बीच स्कूली समय से ही रंजिश चली आ रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहोरा गिरधर निवासी रचित (27 वर्ष) पुत्र धर्मेंद्र साप्ताहिक बाजार से कुछ सामान खरीदने झालू आया था। वारदात के दौरान किसी की भी दुकान की ओर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बाद में ये चारों हत्यारोपी अपनी बाइक से तमंचे लहराकर भागने लगे। इसी बीच सामने से पुलिस आ गई।
यह भी पढ़ें: मेरठ: आकाश के परिवार का दर्द, परिजन बोले- आरोपियों को क्यों दी छूट, पुलिस के खिलाफ गुस्सा
इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कस्बा झालू के मोहल्ला पीरजादगान निवासी शारिक, शादाब, शहजाद व शहबर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को दस हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/