{"_id":"57421f1f4f1c1b781869104e","slug":"surrender-to-the-city-s-roads-bikers","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टंटबाजों के हवाले रहीं शहर की सड़कें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टंटबाजों के हवाले रहीं शहर की सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 23 May 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
स्टंट करते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शब-ए-बरआत की रात शहर की सड़कें स्टंटबाजों के हवाले रहीं। पुलिसिया तामझाम को धता बता युवाओं ने बाइकों पर खूब स्टंटबाजी की। उधर रूट डायवर्जन से लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ीं।
शहर के वेस्ट एंड रोड पर रात 10:30 बजे एक बाइक पर सवार तीन से चार युवक जमकर स्टंटबाजी कर रहे थे। कुछ ही दूर पुलिस पिकेट लगी थी, लेकिन इन्हें किसी का खौफ नहीं था। वहां से गुजर रहे लोग इनकी हरकतों से परेशान थे। कुछ ही दूर कुछ और बाइक सवार स्टंटबाजी में मशगूल थे।
बेगमपुल क्षेत्र की सड़कों पर भी स्टंटबाजों का राज रहा। जीआईसी के सामने बाइकर्स तेज हार्न बजाकर बाइक दौड़ा रहे थे। पीछे बैठा युवक आतिशबाजी कर रहा था। बाइक सवार दो स्टंटबाजों ने बाइक रोक बीच सड़क पर ही आतिशबाजी की। यहां से गुजरने वाले लोग भी इनकी स्टंटबाजी से परेशान थे।
विज्ञापन
आधी रात तक सड़कों पर यही सब चलता रहा। हालांकि इस बार हापुड़ रोड़ इलाका शांत रहा। यहां हर साल स्टंटबाजी और आतिशबाजी होती थी। उधर, पुलिस प्रशासन द्वारा रात को शहर में रूट डायवर्जन कर दिया था, जिस कारण लोगों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ी। रास्तें बंद होने की वजह से लोग परेशान रहे।
शब-ए-बरआत को लेकर रविवार को शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पीएसी और स्थानीय पुलिस के साथ प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट के साथ एक सीओ और थाना प्रभारी तैनात रहे। रात में एसएसपी जे. रविंद्र गौड़ ने हापुड़ अड्डा पहुंचकर एसपी सिटी, फायर ब्रिगेड के अधिकारी और अन्य अफसरों से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस को कड़े निर्देश दिए।
एसपी सिटी ओपी सिंह ने बताया कि रविवार शाम से ही घंटाघर, हापुड़ अड्डा, भूमिया का पुल, मेट्रो प्लाजा, रेलवे रोड, मछेरान, बेगमपुल, बच्चा पार्क, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, कोतवाली बाजार, देहली गेट, तेजगढ़ी और लालकुर्ती क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भारी संख्या में पीएसी और स्थानीय फोर्स तैनात की गई है। शहर को चार जोन में बांटा गया था। शहर में चार कंपनी पीएसी, आरएएफ, डेढ़ सौ दरोगा और पांच सौ पुलिसकर्मी लगाए गए थे। सभी सीओ और थाना प्रभारी पीएसी के साथ गश्त पर रहे।
तीस स्थानों पर लगाए बैरियर:
एसपी सिटी के निर्देश पर दिल्ली रोड, भूमिया पुल रोड, हापुड़ अड्डा, गढ़ रोड, पीवीएस रोड पर तीस स्थानों पर बैरियर लगाकर स्टंटबाजी रोकने के निर्देश दिए गए। रात में दिल्ली रोड और हापुड़ रोड पर एसपी सिटी के निर्देश पर पचास से अधिक दो पहिया वाहनों के चालान काटे गए।