फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Surprised by the thrilling performance of compound actions

Meerut News: यौगिक क्रियाओं के रोमांचक प्रदर्शन से किया हैरान

Fri, 24 Oct 2025 09:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 24 Oct 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Surprised by the thrilling performance of compound actions
सीसीएसयू में व्यास समारोह में वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ यौगिक बल का हुआ प्रदर्शन
विज्ञापन

-कई स्कूल-कॉलेजों के प्रतिभागी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित व्यास समारोह में शुक्रवार को दूसरे दिन अंतर महाविद्यालय वाद विवाद-प्रतियोगिता एवं यौगिक बल का प्रदर्शन किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में शास्त्रीय प्रमाण पूर्वक दैव (भाग्य) व कर्म पवकी प्रधानता को प्रतिपादित करते हुए अपने विचार रखे।
जगन्नाथ विश्वविद्यालय पुरी के पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष एवं व्यास समारोह के अतिथि प्रो. विश्वनाथ स्वाईं ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए परिणाम घोषित किया। संस्कृत वाद-विवाद-प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विदुषी (मेरठ कॉलेज), द्वितीय एवं तृतीय स्थान जोहा एवं रुबी (आरजी पीजी कॉलेज) ने प्राप्त किया। शिवानी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। द्वितीय सत्र में यौगिक प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें दीवान पब्लिक स्कूल जागृति विहार मेरठ, सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल सरधना, बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर डी ब्लॉक शास्त्रीनगर मेरठ, द अध्ययन स्कूल मेरठ, ऋषि योगशाला कंकरखेड़ा, एसएसवी डिग्री कॉलेज हापुड, योग विभाग सीसीएसयू और योगासन एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश से आए हुए अनेक दलों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रो. राकेश कुमार ने भारतीय परम्परा में संस्कृत एवं योग का महत्व बताया उन्होेंने बताया कि बालक वर्ग में प्रथम स्थान जिला योगासन एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीवाईएसए), द्वितीय स्थान सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल सरधना एवं तृतीय स्थान बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर मेरठ के दल ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर मेरठ, द्वितीय स्थान द अध्ययन स्कूल मेरठ एवं तृतीय स्थान दीवान पब्लिक स्कूल जागृति विहार मेरठ को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय दल में प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश योगासन एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन, द्वितीय स्थान ऋषि योगशाला तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय के योग विभाग एवं एसएसवी कॉलेज, हापुड को प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को प्रो. वाचस्पति मिश्र पुरस्कृत किया।संचालन संस्कृत विभाग के शिक्षक डॉ. राजवीर आर्य द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed