यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का विस्तार में पश्चिमी यूपी के दो विधायकों की किस्मत खुली है। जबकि गन्ना मंत्री सुरेश राणा का कद अब और भी बढ़ गया है।
योगी मंत्रिमंडल विस्तार: पश्चिम के दो विधायकों की खुली किस्मत, गन्ना मंत्री सुरेश राणा का बढ़ा कद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी के शामली से थानाभवन सीट से विधायक व पूर्व प्रदेश गन्ना मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। बुधवार को उन्होंने शपथ ग्रहण की। मंत्री सुरेश राणा की गिनती बीजेपी के फायरब्रांड विधायकों में की जाती है।
वहीं कैबिनेट मंत्री बनने पर उनके आवास और कार्यालय दोनों जगह जश्न का माहौल है। वहीं राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि उपचुनाव में पश्चिमी यूपी का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में बेहतर प्रयास करने के लिए उन्हें योगी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। थानाभवन में उनके कैबिनेट में शामिल होने पर समर्थकों में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल विस्तार: 18 नए मंत्री सरकार में शामिल, पांच का हुआ प्रमोशन
उधर मुजफ्फरनगर से शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल व चरथावल विधायक विजय कश्यप ने बुधवार को स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं जिले के दो विधायकों के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने पर समर्थकों में जश्न का माहौल है। जनपद के शिव चौक पर भाजपा समर्थकों ने मिठाई बांटकर व आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।