फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Surat will change, sick hospital will be treated

Meerut News: बदलेगी सूरत, बीमार अस्पताल का होगा उपचार

Wed, 04 Sep 2024 03:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 04 Sep 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Surat will change, sick hospital will be treated
सहारनपुर। जिला महिला व टीबी अस्पताल का स्वरूप बदल जाएगा। इन दोनों अस्पतालों के सुधार-विस्तार और नवीनीकरण पर 6.36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह बजट शासन से स्वीकृत हो गया है। बजट आते ही अस्पतालों में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए शासन विशेष ध्यान दे रहा है। शासन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में महिला अस्पताल और टीबी अस्पताल के नवीनीकरण को लेकर बजट स्वीकृत किया है। जिला महिला अस्पताल के नवीनीकरण के लिए चार करोड़ आठ लाख 89 हजार रुपये का बजट पास हुआ है। दो करोड़ 68 लाख 58 हजार रुपये ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, एसएनसीयू, ओपीडी भवन, सर्जिकल वार्ड, मैटरनिटी वार्ड आदि के सुधार-विस्तार और नवीनीकरण में खर्च होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा 100 बेड एमसीएच विंग के शौचालयों का सुदृढ़ीकरण, जलापूर्ति, सीवर लाइन के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। 69 लाख 62 हजार रुपये में महिला अस्पताल के भवनों की छत पर काम किया जाएगा। राजकीय आवास भवनों का भी सुदृढ़ीकरण कार्य होगा। इसी तरह टीबी अस्पताल के नवीनीकरण के लिए दो करोड़ 28 लाख 41 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। एक करोड़ 63 लाख 24 हजार रुपये ओटी कॉप्लेक्स, ओपीडी, लैबोरेट्री, एक्सरे ब्लॉक, साउथ वार्ड, मीटिंग हॉल आदि के सुधार पर खर्च होंगे। टीबी सेनोटोरियम के भवनों पर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला व टीबी अस्पताल में होने वाले निर्माण कार्यों का बजट शासन से स्वीकृत हो गया है। नियमानुसार निर्माण कार्य पर बजट खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed