सुरंग चोर गैंग: सीओ हाथ जोड़कर बोले- मैं शर्मिंदा हूं, नहीं हुआ वारदात का खुलासा, सामने आई ये बड़ी बात
सुरंग चोर गैंग : सीओ ने हाथ जोड़कर कहा कि मैं शर्मिंदा हूं, घटना का खुलासा नहीं हो सका। वहीं, कानपुर के नाम पर हर कोई हैरान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बैंक और मेरठ में सराफ की दुकान में सुरंग कर चोरी करने वाले बदमाशों का तरीका एक जैसा है। बदमाश वारदात करते हैं और फिर घटनास्थल पर संदेश छोड़ते हैं। मेरठ में सराफ की दुकानों में लगातार सुरंग कर वारदात करने वालों का पता लगाने के लिए स्थानीय टीमों ने कानपुर पुलिस से भी संपर्क किया है। पुलिस का कहना है कि कानपुर से भी इनपुट लिया जा रहा है।
सराफा कारोबारी सुरंग बनाने वाले बदमाशों के निशाने पर हैं। नंदन सिनेमा के पास पीयूष गर्ग की दुकान में चोरी की घटना में पुलिस टीम के साथ एडीजी मेरठ जोन, आईजी रेंज और एसएसपी भी निगरानी कर रहे हैं। व्यापारियों में आक्रोश को देखते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस की टीमें और बढ़ा दी गई हैं।
यह भी पढ़ें: UP: बारिश से फसलों को भारी नुकसान, गांवों में छाया अंधेरा और यातायात भी प्रभावित, अब ओलावृष्टि के आसार
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि दिसंबर 2022 में कानपुर में सुरंग करके भारतीय स्टेट बैंक में सोना चोरी किया गया था। वहां भी बदमाश एक पत्र छोड़कर गए हैं। मेरठ में रिठानी में सराफ दीपक लोधी और नंदन सिनेमा के सामने पीयूष गर्ग की दुकान पर भी बदमाश संदेश छोड़कर गए हैं। इस बिंदु पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। दोनों जिलों में होने वाली घटनाओं को देखते हुए अधिकारियों ने जांच शुरू की है। देखा जा रहा है कि दोनों घटनाओं से जुड़े बदमाशों का आपसी कनेक्शन तो नहीं है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सिद्धपीठ शांकभरी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,नलकूप के कुएं में मिला महिला का शव
हाथ जोड़कर सीओ बोले... मैं शर्मिंदा हूं
सराफ पीयूष गर्ग की दुकान पर भाजपा नेताओं ने सीओ सिविल लाइन अरविंद कुमार चौरसिया से कहा कि घटना के खुलासे के लिए 24 घंटे का समय मांगा था। यह समय बीत गया है। अब बताओ घटना कब तक खुल पाएगी। इस पर सीओ ने भाजपा नेता विनीत शारदा के सामने हाथ जोड़कर कहा- मैं शामिंदा हूं। मैं छुट्टी पर गया था और मैंने एसपी सिटी को व्हाट्सएप पर लिखा था कि व्यापारियों में अगर मेरे प्रति आक्रोश है तो मुझे भी हटा दीजिए। इससे ज्यादा मैं नहीं कह सकता। बस इतना कहूंगा कि मेहनत करूंगा। ये घटना पुलिस के लिए चुनौती है और मेरी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।