फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Surajkund Park illuminated with 25,000 lamps, while the city dazzled with 2.5 lakh diyas.

Meerut News: दीपों की झिलमिलाहट के बीच रोपे गए जीवन के अंकुर

Fri, 18 Sep 2026 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Surajkund Park illuminated with 25,000 lamps, while the city dazzled with 2.5 lakh diyas.
मेरठ..कंवलजीत..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सूरजकुंड पार्क में नगर निगम की औ
प्रधानमंत्री के संघर्ष और सफलता के 25 वर्ष को किया नमन
विज्ञापन

मेरठ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के गौरवशाली 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, मेरठ महानगर में गुरुवार को सेवा, समर्पण और जनसहभागिता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भाजपा मेरठ महानगर की ओर से आयोजित इन आयोजनों में समाज के हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह के समय स्वास्थ्य और पर्यावरण को समर्पित शिविर लगाए गए, वहीं शाम होते-होते पूरा शहर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
ढाई लाख दीपों से रोशन हुआ महानगर
शाम के वक्त सूरजकुंड पार्क में आशीर्वाद का दीया अभियान के तहत मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भव्य आयोजन में 51 हजार दीप जलाए गए, जिससे पूरा सूरजकुंड पार्क रोशनी से नहा उठा। महानगर के विभिन्न बूथों और क्षेत्रों में कुल मिलाकर करीब 8.31 लाख दीयों से प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प को नमन किया गया।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का संकल्प
भामाशाह पार्क में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर उनकी नियमित देखभाल, सिंचाई और संरक्षण का भी संकल्प लिया। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण की अद्वितीय प्रेरणा देता है। वहीं, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने जोर देकर कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, राकेश माहेश्वरी, विवेक गर्ग, अनुराग विश्नोई, विजय सोनकर, संजय गुप्ता, भोपाल प्रजापति, गौरव हुरीया और सेंसर पाल समेत कई सम्मानित पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्पसंख्यक मोर्चा ने काटा केक
दिन के अन्य प्रमुख आकर्षणों में हापुड़ अड्डा चौराहा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पीएम के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नासिर सैफी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग भी प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर परवेज सैफी, हेमंत चावला, राशिद मेवाती, आसिफ सैफी, उवेश सैफी, मुकेश गुप्ता, सोनू नारंग, सुरेश कुमार, शरद मामा, फैसल राणा और रागिब अंसारी आदि ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और एनएएस कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। दोनों शिविरों में कुल 171 लोगों ने पंजीकरण कराया और कुल 169 यूनिट रक्तदान किया। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में शिविर का भव्य शुभारंभ महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और सीडीओ नूपुर गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है। एनएएस कॉलेज में आयोजित शिविर में राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, नवाब सिंह नागर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर की सफलता में सीएमओ डॉ. राम प्रसाद, रक्तकोष प्रभारी डॉ. प्रिया गुप्ता, प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बलियान, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. सिद्धार्थ गर्ग और रेनू जोगी समेत पूरे मेडिकल कॉलेज के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

जिला सहकारी बैंक की उपलब्धियां गिनाईं
इस सेवा संकल्प पर्व के दौरान आर्थिक क्षेत्र में भी मेरठ ने एक नया मुकाम हासिल किया। जिला सहकारी बैंक लि. मेरठ ने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान बैंकिंग, कृषि ऋण और सदस्यता विस्तार के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां दर्ज कीं। बैंक ने ग्राहकों के लिए यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का आधिकारिक शुभारंभ भी किया। बैंक के चेयरमैन विमल कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल की उपलब्धियों के साथ-साथ सहकारिता क्षेत्र भी लगातार प्रगति कर रहा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते बैंक को प्रतिष्ठित आईएसओ 9001 और आईएसओ 27001 प्रमाणपत्र भी प्राप्त हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक ने 2605.78 करोड़ रुपये की शानदार जमा हासिल कर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सोलर संयंत्र लगाने के लिए भी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed