फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   surajkund par tiranga

आज सूरजकुंड में फहराएगा 41 मीटर ऊंचा तिरंगा

Tue, 10 May 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
surajkund par tiranga
सूरजकुंड पर आज फेहराया जाएगा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
 सूरज कुंड पार्क में मंगलवार शाम 41 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिये मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार शाम को रिहर्सल की गई।
विज्ञापन

दस मई को क्रांति दिवस के मौके पर मेरठ में अब तक का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। इसकी चौड़ाई 20 फीट और लंबाई 30 फीट होगी। एमडीए ने 21 लाख रुपये खर्च कर इस प्रोजेक्ट को पूरा किया है।
विज्ञापन

कमिश्नर मंगलवार शाम सात बजे यहां ध्वजारोहण करेंगे। अहम यह है कि यह तिरंगा यहां स्थायी रूप से रहेगा। सोमवार देर शाम पार्क और झंडे के पोल के पास लाइटें जलाई गईं। अधीक्षण अभियंता शबीह हैदर के मुताबिक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा प्रस्ताव, मुझे ही भूले अधिकारी : मेयर
सूरज कुंड पार्क में तिरंगा फहराने की तैयारियों में उपेक्षा पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया खफा हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव उनका ही था और सूरज कुंड पार्क भी नगर निगम का है। बावजूद इसके अधिकारियों ने वाहवाही लूटने के चक्कर में उन्हें किनारे कर दिया।

उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा ही नहीं बनाया गया और न ही सही तरीके से आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है और वे इस पर विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed