{"_id":"69d681d2739e15ddb40fd64e","slug":"supervisor-detained-after-dispute-over-car-stuck-in-dug-up-road-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111918-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खोदी सड़क में फंसी कार से विवाद, सुपरवाइजर हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खोदी सड़क में फंसी कार से विवाद, सुपरवाइजर हिरासत में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील रोड पर पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क बुधवार को विवाद का कारण बन गई। गड्ढों में कई वाहन फंसने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसी दौरान बजरंग दल के पूर्व विद्यार्थी प्रमुख अभिषेक चौहान की कार भी सड़कों में बने गड्ढे में फंस गई। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
अभिषेक चौहान ने नगर पालिका ईओ को कॉल कर स्थिति की जानकारी दी। ईओ के निर्देश पर जल निगम के जेई विपिन वर्मा ने पाइपलाइन कार्य देख रही कंपनी के सुपरवाइजर आदिल को मौके पर भेजा। आरोप है कि सुपरवाइजर ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की, जिससे विवाद और बढ़ गया। कहासुनी के दौरान सुपरवाइजर ने माहौल को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया और मौके से भागने लगा। वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मी उसे पकड़कर थाने ले गए। बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस पूछताछ में सुपरवाइजर ने बदसलूकी की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह पिछले डेढ़ वर्ष से सरधना में किराए पर रह रहा है लेकिन उसने पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की।
अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला का कहना है कि जल निगम द्वारा की जा रही अव्यवस्था के संबंध में डीएम को रिपोट भेजी जा रही है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी को शांतिभंग में निरुद्ध कर बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।