Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Super Kings won the match by 27 runs

Meerut News: सुपर किंग्स ने 27 रन से जीता मैच

Wed, 12 Nov 2025 08:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 12 Nov 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
Super Kings won the match by 27 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पावली खास में बुधवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के पहले मैच में सुपर किंग्स ने 27 रन से मैच जीतकर शानदार आगाज किया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिद्धांत चिकारा, राजा चौधरी, अहमद अली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजक वसीम ने बताया कि पहला मैच सुपर किंग्स और रॉयल क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रॉयल क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी सुपर किंग्स ने 129 रन का बनाए। अहमद अली ने सर्वाधिक 40 रन बनाए।
विज्ञापन

रॉयल क्लब की ओर से शादाब ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्लब की टीम 102 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से राजन कश्यप ने सबसे अधिक 30 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर किंग्स की तरफ से शाहनवाज ने तीन विकेट लिए। अयान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान कुलबीर बजरंगी, रजी खान, यदु त्यागी, वंश अहलावत, यश चौहान ,वैभव शर्मा, अखिलेश, अरनब, तलह खान, वीर, अनंत, आर्यन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed