फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sunny Kakran ordered the killing of witnesses

Meerut News: सनी काकरान ने गवाहों की हत्या की सुपारी दी

Sun, 12 Mar 2023 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sunny Kakran ordered the killing of witnesses
मेरठ-कंकरखेड़ा। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर सनी काकरान ने एलएलबी के छात्र प्रयाग चौधरी की हत्या में गवाहों को जान से मारने की सुपारी अपने ही साथियों को दी है। बदमाश मुखबिरी कर रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर एसओजी और कंकरखेड़ा पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने गांव के युवक चिराग को हिरासत में लिया है। चिराग सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। सनी छह माह से तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के पावली खुर्द गांव में प्रयाग चौधरी की मई 2022 में हत्या हुई थी। इसमें सनी काकरान, अतुल जाट, नसरूद्दीन, अवनीश और संदीप सहित आठ लोग नामजद थे। सनी हरियाणा और पंजाब के लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर रहा है। प्रयाग हत्याकांड में उसके पिता निरंकार गवाह हैं। सनी और उसके साथियों से खतरा देखते हुए पुलिस ने निरंकार और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है। इंस्पेक्टर उत्तमसिंह राठौर ने बताया कि पुलिस को तीन दिन पहले सूचना मिली कि जेल में बंद गैंगस्टर ने निरंकार की सुपारी पांच बदमाशों को दी है।
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि कई दिनों से कुछ युवक पावली खुर्द गांव में घूम रहे हैं। शुक्रवार को निरंकार की गवाही थी। मगर वह गवाही देने नहीं गया। इसी बीच एसओजी व पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक की घेराबंदी की। उक्त युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। युवक ने अपना नाम चिराग निवासी पावली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी ने आरोपी चिराग से पूछताछ की। उसने धमकी देने वालों में उज्जवल चौधरी, खालिदपुर फलावदा, आयुष उर्फ गोलू उर्फ भांजा मुल्ताननगर, सावन निवासी पावली खुर्द, विकास व एक अज्ञात युवक के बारे में बताया। पुलिस सभी फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना कि प्रयाग चौधरी के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


क्या तिहाड़ जेल में मोबाइल चला रहा है सनी
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा के मुताबिक, आरोपी चिराग ने बताया कि सनी काकरान से उसकी मोबाइल पर बात हुई थी। सवाल उठता है कि क्या तिहाड़ जेल में बंद सनी मोबाइल चला रहा है। प्रयाग चौधरी की हत्या में सनी को सजा हो सकती है। समझौता नहीं करने पर गवाहों को धमकी दी जा रही थी। अब सनी काकरान ने उन्हें जान से मारने की प्लानिंग कर ली। एसपी क्राइम का कहना है कि सनी काकरान का भी बड़ा गैंग है। उसके गैंग में शामिल बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed