डॉन मुन्ना बजरंगी के हत्यारे सुनील राठी को किया तिहाड़ जेल में शिफ्ट, ये रही बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के आरोपी कुख्यात सुनील राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से उसे दिल्ली तिहाड़ जेल शिफ्ट किया गया है। राठी पहले भी तिहाड़ जेल में रह चुका है। इस जेल में उसके कई साथी बंद है।
जिला कारागार में नौ जुलाई को कुख्यात सुनील राठी ने पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद शासन के आदेश पर जिला जेल से कुख्यात सुनील राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया था। राठी सेंट्रल जेल में एक माह से ज्यादा समय तक रहा। उसने सेंट्रल जेल जाते ही अपनी जान को खतरा बताते हुए जेल से शिफ्ट करने की मांग की थी। उसने सेंट्रल जेल में कई दिनों तक खाना भी नहीं खाया था। राठी को सेंट्रल जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
बता दें कि 18 अगस्त को राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से बागपत न्यायालय में पेशी पर लाया गया था। इसके बाद उसे दिल्ली तिहाड़ जेल ले जाया गया। उसी दिन से राठी तिहाड़ जेल में है। इस जेल में राठी के कई साथी पहले से ही बंद है। जिससे उसकी ताकत और बढ़ जाएगी। राठी पहले भी तिहाड़ जेल में रह चुका है।
वहीं इस जेल में उसके कई दुश्मन भी है। इस कारण गैंगवार भी हो सकती है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/