फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suicide: Naina jumped in front of the train Tired of being beaten, left love note to her husband

Suicide: मारपीट से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदी थी नैना, फिर भी पति को लिखा आई लव यू ऋतिक

Thu, 14 Dec 2023 02:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Dec 2023 02:03 PM IST
सार

नैना ने चार माह पहले मूर्तिकार ऋतिक से प्रेम विवाह किया था। आखिर ऐसा क्या हुआ कि नैना ने ट्रेन से कटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर डाली। उसने मौके पर एक नोट भी छोड़ा जिसमें अगले जन्म में भी पति के साथ रहने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
Suicide: Naina jumped in front of the train Tired of being beaten, left love note to her husband
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में प्रेम विवाह के चार महीने बाद ही ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाली नैना के साथ पति और ससुराल वाले मारपीट करते थे। नैना के पति के किसी युवती से अवैध संबंध थे, जिसका वह विरोध करती थी। नैना की मां ने इस मामले में उसके पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
शिवपुरम निवासी नैना ने चार महीने पहले ही मूर्ति बनाने वाले नई बस्ती निवासी ऋतिक सैनी उर्फ राहुल से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद नैना के परिजनों ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे नैना ने शिवपुरम रेलवे फाटक पर सहारनपुर की ओर से आ रही ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी। इस मामले में बुधवार को नैना की मां जमना देवी पत्नी नेपाल सिंह ने तहरीर दी कि ऋतिक के किसी युवती से अवैध संबंध थे।

नैना को इसकी जानकारी हो गई थी, वह इसका विरोध करती थी। जिसके कारण पति ऋतिक, ससुर कैलाश, सास और ननद राशि उसके साथ मारपीट करते थे। इससे तंग आकर नैना ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।

टीपीनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के अतंर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed