{"_id":"625541f69b22573c107d8974","slug":"suicide-man-committed-suicide-by-consuming-poisonous-substance-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या: मेरठ में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, सामने आई मौत की ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या: मेरठ में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, सामने आई मौत की ये वजह
Tue, 12 Apr 2022 02:40 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:40 PM IST
सार
मेरठ के मोदपुरम थानाक्षेत्र में एक युवक ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया। बताया गया कि युवक तनाव में चल रहा था।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मोदीपुर थानाक्षेत्र में अक्षरधाम कॉलोनी में एक युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों से मामले में पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मूल रूप से मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर थानाक्षेत्र के सोरम गोयला गांव निवासी 29 वर्षीय गौरव चौधरी कई वर्षों से बी-50 अक्षरधाम कॉलोनी में रह रहा था। मंगलवार सुबह गृह क्लेश के कारण गौरव ने घर पर ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं कॉलोनी में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत, हरियाणा से जा रहे थे हरिद्वार, रास्ते में डिवाइडर से टकराई कार
विज्ञापन
बताय गया कि गौरव कुछ समय पहले में ट्रक ड्राइवर था और उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। तीन महीने से पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। पति-पत्नी के झगड़े के कारण ही गौरव ने मौत को गले लगाया है।
थाना प्रभारी पल्लवपुरम अवनीश कुमार ने बताया कि थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन इनकार कर दिया। यदि परिजन मान जाते हैं तो फिर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक को कुछ कम भी सुनाई देता था। कुछ काम न कर पाने के कारण वह तनाव में भी चल रहा था।