फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suicide: man committed suicide by consuming poisonous substance In Meerut

आत्महत्या: मेरठ में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, सामने आई मौत की ये वजह

Tue, 12 Apr 2022 02:40 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Apr 2022 02:40 PM IST
सार

मेरठ के मोदपुरम थानाक्षेत्र में एक युवक ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया। बताया गया कि युवक तनाव में चल रहा था।

विज्ञापन
Suicide:  man committed suicide by consuming poisonous substance In Meerut
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के मोदीपुर थानाक्षेत्र में अक्षरधाम कॉलोनी में एक युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों से मामले में पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूल रूप से मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर थानाक्षेत्र के सोरम गोयला गांव निवासी 29 वर्षीय गौरव चौधरी कई वर्षों से बी-50 अक्षरधाम कॉलोनी में रह रहा था। मंगलवार सुबह गृह क्लेश के कारण गौरव ने घर पर ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं कॉलोनी में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत, हरियाणा से जा रहे थे हरिद्वार, रास्ते में डिवाइडर से टकराई कार
विज्ञापन
विज्ञापन


बताय गया कि गौरव कुछ समय पहले में ट्रक ड्राइवर था और उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। तीन महीने से पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। पति-पत्नी के झगड़े के कारण ही गौरव ने मौत को गले लगाया है।

थाना प्रभारी पल्लवपुरम अवनीश कुमार ने बताया कि थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन इनकार कर दिया। यदि परिजन मान जाते हैं तो फिर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक को कुछ कम भी सुनाई देता था। कुछ काम न कर पाने के कारण वह तनाव में भी चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed