फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   suicide by husband

वीडियो कान्फ्रेंसिंग पर पत्नी से बात करते हुए लगा ली फांसी

Thu, 15 Aug 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
suicide by husband
मेरठ। शादी को पांच महीने ही हुए थे। पत्नी आपसी विवाद के चलते एक माह पूर्व मायके चली गई थी। काफी मनुहार के बाद भी उसने ससुराल आने से मना कर दिया। बुधवार दोपहर नौबत यहां तक आ पहुंची कि पत्नी से वीडियो कॉल करते समय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस लाइव फांसी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर के अनुसार शास्त्रीनगर सेक्टर-11 में इंतजार मलिक का परिवार रहता है। इंतजार ने 25 मार्च, 2019 को अपने बेटे मौहम्मद आसिफ (20) की शादी कुसैड़ी निवाड़ी गाजियाबाद निवासी युवती से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही किसी बात को लेकर आसिफ का पत्नी से मनमुटाव हो गया। जिसके चलते वह एक माह पूर्व मायके चली गई। काफी दिन से दंपती के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। कई बार आसिफ ने पत्नी को वापस लाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं आयी। पिछले कई दिन से आसिफ काफी परेशान था। परिजनों ने भी समझाने की कोशिश की लेकिन वह डिप्रेशन का शिकार हो गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही वह अपनी पत्नी से बार-बार फोन पर बात कर उसे वापस बुलाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन पत्नी नहीं मानी। दोपहर में वह अपने मकान की चौथी मंजिल पर पहुंचकर वीडियो कॉल के जरिये पत्नी से बात करने लगा। उसने कहा कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी और घर नहीं आएगी तो वह फांसी लगा लेगा। इस बात को पत्नी ने गंभीरता से नहीं लिया। इसी बीच उसने चौथी मंजिल के बाहर एक खाली हॉल में फांसी का फंदा तैयार कर लिया। वीडियो कॉल करते समय वह अपनी पत्नी से बात करता रहा। इसी बीच उसने फांसी का फंदा गले में डाला और झूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव फांसी देखकर चिल्लाए
पुलिस के अनुसार मकान के सामने एक मकान पर कुछ मजदूर आसिफ की हरकत पर नजर रखे हुए थे। जैसे ही आसिफ फांसी के फंदे पर झूला, उन्होंने शोर मचा दिया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। इसी बीच सूचना पाकर नौचंदी पुलिस वहां पहुंच गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने का प्रयास किया तो परिजनों ने विरोध कर दिया। काफी देर हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए और तब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

डिप्रेशन में की घटना
पत्नी के घर वापस न लौटने से युवक डिप्रेशन में था। उसने सुबह भी पत्नी से बात की। दोपहर में वह ऊपरी मंजिल पर पहुंचा और पत्नी से बात करते हुए फांसी लगा ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। - तपेश्वर सागर, इंस्पेक्टर नौचंदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed