{"_id":"679a87a0778eaa3bd002a916","slug":"suhail-garden-murder-case-tasleem-sent-to-jail-after-20-days-clean-chit-to-nazrana-meerut-news-c-14-1-mrt1051-770020-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहेल गार्डन हत्याकांड : 20 दिन बाद तसलीम को जेल भेजा, नजराना को क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहेल गार्डन हत्याकांड : 20 दिन बाद तसलीम को जेल भेजा, नजराना को क्लीन चिट
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट के सुहेल गार्डन में परिवार के पांच लोगों की हत्या में नामजद तसलीम को पुलिस ने 20 दिन बाद गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। आरोपी जेल भेज दिया गया। आरोपी पर सौतेले भाई मोईन, भाभी आसमा और उनकी तीन बेटियां की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। जबकि मोईन के छोटे भाई अमजद की पत्नी नजराना को पुलिस ने क्लीन चिट देकर छोड़ दिया है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सुहेल गार्डन में आठ जनवरी की रात को राजमिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी आसमा और तीन बेटियां अक्शा (8), अजीजा (4) और अलईफ्शा (1) की हत्या हुई थी। नौ जनवरी की रात पांचों के शव मिले थे। आसमा के हापुड़ निवासी भाई आमीर अहमद की ओर से मोईन के सौतेले दो भाई नईम, तसलीम व भाभी नजराना को नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने उसी दिन तसलीम और नजराना को हिरासत में ले लिया था। पुलिस की जांच में पता चला था कि नईम ने ही सलमान के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने वारदात के 17 दिन बाद 25 जनवरी को 50 हजार के इनामी नईम को मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि सलमान को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सलमान के पैर में गोली लगी थी। इसके बाद भी पुलिस ने तसलीम और नजराना को हिरासत में ले रखा था।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि तसलीम पांच हत्याओं की साजिश रचने वाला था। बुधवार दोपहर दो बजे तसलीम को कांच के पुल के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जांच के दौरान नजराना की हत्याकांड में कोई भूमिका नहीं मिली, जिस कारण उसे छोड़ दिया गया है।