फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   suhagino ne maangi

सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु

Thu, 20 Oct 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Thu, 20 Oct 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
suhagino ne maangi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सुहागिनों ने बुधवार को करवाचौथ का निर्जल व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना की। सभी जगह करवा माता की पूजा अर्चना कर कथा सुनी। परिवार में सुख शांति के लिए भगवान गणेश और शिव-पार्वती की पूजा की गई। महिलाओं ने सास को बायना देकर व्रत पूरा किया। रात को छलनी में चांद का दीदार कर और अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला। पतियों ने भी पत्नियों को उपहार दिए। वहीं व्रत खोलने के बाद महिलाओं ने परिवार के साथ रेस्टारेंट में जाकर भोजन किया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रही धूम
सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर सारा दिन करवाचौथ के संदेशों की धूम रही। महिलाओं ने एक दूसरे को संदेश भेजकर करवाचौथ की बधाई दी। वहीं  करवाचौथ के जोक्स और फनी मैसेज की भी कतार लगी रही। वहीं 8.30 बजते ही महिलाएं, बच्चे बार-बार छतों पर जाकर चांद दिखने का इंतजार करते रहे। चांद निकलते ही बच्चों ने पटाखे चलाए।
विज्ञापन


ब्यूटी पार्लर रहे फुल
करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के कारण बुधवार को शहर के सभी ब्यूटी पार्लर फुल रहे। महिलाएं पार्लर में तैयार होने पहुंची। कई महिलाओं ने फुल मेकअप कराया। शाम 6 बजे तक ब्यूटी पार्लर में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दफ्तरों, स्कूलों में रही आधी संख्या
शहर के स्कूल, कॉलेज, ऑफिसों और सरकारी कार्यालयों में अधिकांश महिलाएं छुट्टी पर रहीं। बैंकों से लेकर अन्य दफ्तरों में भी सुहागिन महिलाओं ने पहले से अवकाश ले लिया था। आधा स्टाफ ही कार्यालय पहुंचा। वहीं जो महिलाएं आई थी वे आधी छुट्टी में ही घर चली र्गइं।


मोबाइल, सर्राफा, गैजेट और साड़ी बाजार में भीड़
पतियों करवाचौथ पर पत्नियों को को उपहार भी दिए। इसमें ज्यादा भीड़ सर्राफा बाजार, गैजेट की दुकानों, मोबाइल शॉप और साड़ी शोरूम में रही।

सोशल मीडिया पर वायरल रही तस्वीरें
व्हाट्सएप, फेसबुक, टिवट्र और इंस्टाग्राम पर भी करवाचौथ छाया रहा। महिलाओं ने मेंहदी लगे हाथों, पति के साथ फोटो शेयर किए। करवाचौथ पूजा की तैयारी, करवाचौथ पूजन, माता जी की तस्वीर, सासू मां के साथ फोटो, बायने की तस्वीर, सरगी की तस्वीर, खुद तैयार होकर, चांद की तस्वीर, चांद पूजन की तस्वीरें व बधाई ग्रीटिंग भी पोस्ट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed