फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suggestions will be sought for removing encroachments

Meerut News: अतिक्रमण हटाने के लिए मांगे जाएंगे सुझाव

Sun, 15 Feb 2026 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Suggestions will be sought for removing encroachments
मवाना। अतिक्रमण और थाने के सामने क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण के संबंध में व्यापारियों की बैठक एक दो दिन में हो सकती है। मवाना हस्तिनापुर सड़क पर थाने के ठीक सामने स्थित
विज्ञापन




नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त है। जिसका निर्माण होना है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी शुक्रवार को एसडीएम संतोष कुमार सिंह से मिले। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने एसडीएम को बताया कि नाले की पुलिया का निर्माण शुरु कराना है। निर्माण के दौरान मवाना-मेरठ-हस्तिनापुर मार्ग पर थाने के सामने से छोटे-बड़े सभी वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। निर्माण के दौरान वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने के लिए कहा। एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में सोमवार या मंगलवार को व्यापारियों की बैठक बुलाकर सुझाव लिया जाएगा। साथ ही मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या से निजात के लिए व स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए सुझाव व विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed