फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sugercane slip not issued' farmers in trouble

नहीं मिल रही पर्ची, किसान परेशान

Fri, 20 Dec 2019 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
sugercane slip not issued' farmers in trouble
बहसूमा। रामराज खाद क्षेत्र के हुसैनपुर, लालपुर, जगजीवनपुरी, मोड़ खुर्द आदि गांवों के किसानों ने बुधवार को समिति सचिव को लिखित शिकायत की।
विज्ञापन

किसान मांगेराम, विक्रम, सुरेंद्र मुखिया, इंद्रपाल सिंह आदि किसानों ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा समय से घोषणा पत्र जमा करने के बाद भी उनके गन्ने के सट्टे अभी तक सुचारु नही किए गए हैं। तौल पर्चियां जारी नहीं की जा रही हैं। कई किसानों का आरोप है कि ज्येष्ट गन्ना पर्यवेक्षक उन्हें कार्यालय में नहीं मिलते है। जिसके चलते समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। गन्ना समिति सचिव सुभाष यादव के मुताबिक गन्ना समिति व गन्ना परिषद का संयुक्त रूप से तीन दिवसीय गन्ना मेले का आयोजित किया गया था। जिन किसानों ने सट्टा मेले में आपत्तियां दी थी उनका समाधान करा दिया गया है। कुछ किसानों की पर्ची नहीं मिल पा रही हैं तो अब समस्या लेकर आ रहे हैं। हालांकि उनकी समस्याओं का भी समाधान कराया जाएगा। एससीडआई संजय सिंह के मुताबिक रामराज गन्ना समिति का अतिरिक्त कार्यभार है वह तीन दिन मोरना गन्ना समिति व तीन दिन रामराज समिति में बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed