फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugarcane-laden truck crushes bike rider

गन्ने से लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

Sat, 03 Apr 2021 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane-laden truck crushes bike rider
गन्ने से लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र में बस अड्डे के पास शुक्रवार दोपहर गन्ने से लदे ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ में भर्ती कराया गया है। वहीं सरधना-दौराला मार्ग पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में झिटकरी निवासी किसान घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।
तहसील रोड मोहल्ला तकियाकैत निवासी विक्रम पुत्र बाबू शुक्रवार दोपहर बस अड्डे के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान बिनौली बस स्टैंड की तरफ से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक ने विक्रम की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक को करीब पचास मीटर तक घसीटते ले गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल विक्रम को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद विक्रम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं झिटकरी निवासी अश्वनी उर्फ बिट्टू सिरोही पुत्र अशोक सिरोही ट्रैक्टर ट्राली में गन्ने लेकर सरधना-दौराला मार्ग होते हुए दौराला चीनी मिल जा रहा था। मिलक मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का आगे का हिस्सा टूट गया और अश्वनी घायल हो गया। लोगों ने ट्रक चालक के पकड़ लिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों मामलो में थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed