फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sugarcane burned by peasants at collectorate gate

Meerut News: कलक्ट्रेट गेट पर किसानों ने जलाया गन्ना

Wed, 08 Jan 2025 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
sugarcane burned by peasants at collectorate gate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। भाकिूय टिकैत के बैनर तले किसानों ने विरोध प्रदर्शन के बीच कलक्ट्रेट में गन्ने की होली जलाई। आंदोलित किसान वहीं धरने पर बैठ गए। किसानों ने गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने समेत कई मांगों को लेेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जिलाध्यक्ष सत्यवीर चौधरी के नेतृत्व में किसान हाथों में गन्ना लेेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि दो महीने शुगर मिल चलने के बाद भी सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। इससे किसान आत्महत्या को मजबूर है। प्रदेश महासचिव ठाकुर राम अवतार सिंह ने लागत के हिसाब से गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल सरकार को घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सत्यवीर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव जितेंद्र पहलवान, महिला जिला अध्यक्ष उपमा चौहान, संदीप त्यागी, हर्षवर्धन कल्याण सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कोमन सिंह, कविराज सिंह, अवनीश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

n बिजली आपूर्ति के लिए भाकियू अराजनैतिक ने किया प्रदर्शन : किरतपुर। भाकियू अराजनैतिक ने किरतपुर बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। गांव में शाम 5 बजे से सुबह 7 बजे तक बिजली आपूर्ति की मांग की। जर्जर लाइनों को अतिशीघ्र बदलने की भी मांग की। ब्लाॅक अध्यक्ष अरविंद राजपूत, मुकुल राजपूत, नरेंद्र सिंह, सुभाष, नरदेव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed