फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sugar mill started after diwali

दिवाली बाद ही शुरू होगा पेराई सत्र

Sat, 26 Oct 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
sugar mill started after diwali
दिवाली बाद ही शुरू होगा पेराई सत्र
विज्ञापन

मेरठ। 31 अक्तूबर तक पेराई सत्र शुरू करने का दबाव बना रहे गन्ना विभाग को शुगर इंडस्ट्री ने दो टूक कह दिया है कि वे नवंबर के पहले सप्ताह में ही पेराई शुरू कर पाएंगे। हालांकि कुछ मिलों ने 31 अक्तूबर को ब्वायलर पूजन आदि की औपचारिकता पूरी करने का आश्वासन दिया हैं। अभी तक शुगर मिलों को आवंटित सेंटरों में से करीब 25 फीसदी सेंटर भी स्थापित नहीं हो सके हैं।

प्रदेश सरकार ने शुगर इंडस्ट्री को 20 से 31 अक्तूबर तक पेराई सत्र 2019-20 शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेरठ मंडल की बात करें तो अभी तक मोदी ग्रुप की मोदीनगर और मलकपुर मिल ने ही पेराई शुरू की है। बाकी मिलों ने केवल पेराई की अनुमानित तिथि दी है। पेराई सत्र को लेकर मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने मिल प्रबंधन के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें 31 अक्तूबर तक मिल चलाने के निर्देश दिए, लेकिन मिल प्रबंधन ने नवंबर के पहले सप्ताह तक ही मिल चलाने की बात कही है। हालांकि दौराला, किनौनी, सकौती, बृजनाथपुर, बागपत, साबितगढ़, अगौता और अनूपशहर मिल ने 31 अक्तूबर को ब्वायलर पूजन करने का आश्वासन दिया है। मवाना और नंगलामल मिल ने 4 नवंबर और बुलंदशहर मिल ने 13 नवंबर डेट दी है। उप गन्ना ने बताया कि जो मिल अभी चली है उन्हें भी पूरा गन्ना नहीं मिल पा रहा है। 31 अक्तूबर तक अधिकतर मिलें पेराई सत्र का शुभारंभ कर गन्ना खरीद शुरू कर देंगी। नवंबर के पहले सप्ताह तक अधिकतर मिले धुआं उगलना शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed