फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sudhanshu Maharaj will shower knowledge in Sanatan Cultural Awakening Festival

Meerut News: सनातन सांस्कृतिक जागरण महोत्सव में ज्ञान वर्षा करेंगे सुधांशु महाराज

Fri, 27 Feb 2026 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Sudhanshu Maharaj will shower knowledge in Sanatan Cultural Awakening Festival
- दिल्ली में राजनाथ सिंह और सुधांशु महाराज से मिले विश्व जागृति मिशन से जुड़े लोग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव 12 से 15 मार्च तक मेरठ में होगा। इसमें सुधांशु महाराज भी ज्ञान की वर्षा करेंगे। सुधांशु महाराज की प्रवचन यात्रा के स्वर्ण जयंती वर्ष के संबंध में विश्व जागृति मिशन से जुड़े लोग दिल्ली में सुधांशु महाराज और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले। मिशन की ओर से मनोज शास्त्री ने बताया कि विश्व में बढ़ती भारत की शक्ति, देश के युवाओं के धर्म और संस्कार से जुड़ने के मामले में मंथन किया गया।

मनोज शास्त्री ने कहा कि रक्षामंत्री ने कार्यक्रम में आने की सहमति दी है। पंडित आलोक गौतम ने बताया कि यह आयोजन 10 गुरुकुल एवं 108 संस्कार केंद्रों की स्थापना के लिए किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 12 मार्च को शाम पांच बजे होगा। पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि 13 मार्च से 15 मार्च सुबह नौ से 11 बजे तक और शाम 5 से शाम 7:30 बजे तक आईटीआई कॉलेज साकेत में कार्यक्रम होगा। इसमें देश भर के कई संत शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed