फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   suddenly the water level of ganga is increse, offcers reached there for insection , they say no situation of flood

गंगा का अचानक बढ़ा जलस्तर, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी, कहा- स्थिति बाढ़ की नहीं

Wed, 12 Aug 2020 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
suddenly the water level of ganga is increse, offcers reached there for insection , they say no situation of flood
गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

हस्तिनापुर। सोमवार देर रात को गंगा में अचानक बढ़े जलस्तर का निरीक्षण करने के फतेहपुर प्रेम स्थित तटबंध पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और सिंचाई विभाग के अधिकारी पहुंचे। जहां पर एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए। बता दें कि हरिद्वार से गंगा में एक लाख 87 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

विज्ञापन


बिजनौर बैराज से गंगा के जलस्तर में सोमवार रात को अचानक वृद्धि हो गई थी। रात में जलस्तर 1 लाख 14 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया था, हालांकि मंगलवार दिन में जलस्तर धीरे-धीरे कम हो गया।
विज्ञापन


बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष बालियान के अनुसार शाम पांच बजे एक लाख क्यूसेक पर चल रहा था। इस मौके पर एसडीएम कमलेश गोयल ने कहा कि बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। यह जलस्तर सामान्य है जो धीरे-धीरे आगे की ओर निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गंगा के तटबंध को सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा पूर्ण रूप से दुरुस्त कर लिया गया है और स्थिति सामान्य है। बुधवार को खादर क्षेत्र में पहुंचकर तटबंध की हालत को और नाजुक बना सकता है।


वहीं, बढ़े जलस्तर से क्षेत्र के किसान चिंतित है किसानों का कहना है कि अगस्त और सितंबर में गंगा का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है जो खादर क्षेत्र के लिए खतरा बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed