{"_id":"5e090c1a8ebc3e87d700dbae","slug":"sucide-by-women-meerut-news-mrt461164570","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के कुनकुरा गांव निवासी वंशिका का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
गंगानगर। इंचौली थाना क्षेत्र के कुनकुरा गांव में रविवार शाम विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव कुनकुरा निवासी कुलदीप ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी वंशिका (21) की शादी इसी साल मार्च में जानी थानाक्षेत्र के पस्तरा गांव निवासी सचिन पुत्र ज्ञानेंद्र से की थी। आरोप है कि वंशिका के ससुराल वाले दहेज की मांग करते आ रहे थे। कार खरीदने और घर बनाने के लिए रुपये मांगे जा रहे थे। मायके से न लाने पर वंशिका का उत्पीड़न किया जाता था। इसके चलते बेटी वंशिका कुछ दिन पूर्व ही मायके आ गई थी। लेकिन ससुराल वाले उसके बाद भी फोन कर मांग करते आ रहे थे।
कुलदीप ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व उनका दामाद सचिन घर आया था। उसने दहेज में कार न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। दहेज उत्पीड़न से तंग आकर रविवार शाम करीब सात बजे वंशिका ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। किसी काम से जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो वंशिका का शव लटका देकर कोहराम मच गया। वहीं, विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची इंचौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंचौली थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।