{"_id":"606631218ebc3ec89440ded5","slug":"submit-exam-form-by-april-9-with-late-fees-city-news-mrt5325958137","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेट फीस के साथ नौ अप्रैल तक जमा करें परीक्षा फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेट फीस के साथ नौ अप्रैल तक जमा करें परीक्षा फॉर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेट फीस के साथ नौ अप्रैल तक जमा करें परीक्षा फॉर्म
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में 10 अप्रैल से होने वाली वार्षिक की मुख्य और प्राइवेट परीक्षा फॉर्म अब लेट फीस के साथ छात्र-छात्राएं कैंपस में भरकर जमा करा सकेंगे। लेट फीस प्रतिदिन 250 रुपये के हिसाब से ली जाएगी। सीसीएसयू प्रशासन का मानना है कि इससे लापरवाह छात्र-छात्राओं को सबक मिलेगा।
10 अप्रैल से कॉलेजों में होने वाली परीक्षा के लिए विवि ने अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की थी। इसके बाद तिथि को बढ़ाकर 25 मार्च कर दिया गया था। तिथि बढ़ाए जाने के बाद भी काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने फॉर्म नहीं भरे। विवि ने 25 मार्च के बाद प्रतिदिन 250 रुपये लेट फीस के हिसाब से शुल्क तय कर कैंपस में छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने और जमा करने का मौका दिया है। बृहस्पतिवार को जो छात्र-छात्राएं फार्म भरवाने के लिए पहुंचे उनसे 14 सौ रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया गया। इससे विवि को 52 हजार रुपये का अतिरिक्त शुल्क प्राप्त हुआ। शुक्रवार को विवि बंद रहेगा, ऐसे में शनिवार को जो छात्र-छात्राएं फार्म भरवाने आएंगे उनसे 1650 रुपये लेट फीस ली जाएगी। परीक्षा से एक दिन पहले तक ये फीस हर दिन ढ़ाई सौ रुपये बढ़ती जाएगी।
मिलेगा सबक, समय से फॉर्म भरेंगे छात्र-छात्राएं
कई बार अंतिम तिथि बढ़ाए जाने पर भी छात्र-छात्राएं फॉर्म नहीं भरते हैं। ऐसे लापरवाह छात्रों को इससे सबक मिलेगा। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि लेट फीस वाले छात्रों के फार्म विवि कैंपस में ही जमा होंगे, 25 मार्च के बाद प्रतिदिन 250 रुपये लेट फीस जमा करने पर ही फार्म भरा जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज में पांच अप्रैल तक जमा कर सकते हैं फॉर्म
जिन छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन फार्म और शुल्क जमा कर दिया है, लेकिन वे कॉलेजों में फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं को विवि ने पांच अप्रैल तक कॉलेज में फार्म जमा करने की छूट दी है। कॉलेज इन फार्मों को छह अप्रैल तक कैंपस में जमा कर सकते हैं।