{"_id":"6ad628fd1ecddb70260fe98b","slug":"subharti-university-will-celebrate-the-akhand-bharat-undivided-india-independence-day-festival-tomorrow-meerut-news-c-73-1-smrt1027-109150-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सुभारती विवि कल मनाएगा अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सुभारती विवि कल मनाएगा अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस महोत्सव
विज्ञापन
जानीखुर्द।सुभारती विश्वविद्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अतुल कृष्ण फोटो संंवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय 21 अक्तूबर को अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस महोत्सव आयोजित करेगा। सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होगा।
डॉ. अतुल कृष्ण ने 21 अक्तूबर, 1943 के दिन का ऐतिहासिक महत्व बताया। कहा कि इस दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद की अंतरिम सरकार की स्थापना की थी। यह केवल एक सरकार का गठन नहीं था। यह एक स्वतंत्र राष्ट्र की राजनीतिक आकांक्षाओं का प्रकटीकरण था। यह आत्म-सम्मान और पक्के संकल्प का भी ऐतिहासिक प्रकटीकरण था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन साहस और दूरदर्शिता का प्रतीक है। उनका नेतृत्व बलिदान और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण दर्शाता है।
महोत्सव का मुख्य उद्देश्य 21 अक्तूबर के ऐतिहासिक महत्व को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। इसका लक्ष्य नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना भी है। आजाद हिंद फौज के योगदान को भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। विश्वविद्यालय इस अवसर पर एक महारैली आयोजित करेगा। अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के मीडिया समन्वयक गुंजेश ओझा ने बताया कि रैली और कार्यक्रम 21 अक्तूबर को सुबह 9:00 बजे से आयोजित होगा। इसका उद्देश्य युवाओं को देश के स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ना है। उनमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना जागृत करना भी इसका लक्ष्य है। नेताजी के विचारों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को जन-जन तक साझा किया जाएगा।