फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Subharti University stood first in the North Zone Exploration Engineering category.

Meerut News: नॉर्थ जोन अन्वेषण इंजीनियरिंग वर्ग में प्रथम रहा सुभारती विवि

Fri, 28 Nov 2025 06:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
Subharti University stood first in the North Zone Exploration Engineering category.
सुभारती ने रचा इतिहास: नॉर्थ जोन अन्वेषण में इंजीनियरिंग कैटेगरी में मिला पहला स्थान, नशा मुक्त
पंतनगर में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हुआ सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

नशा मुक्त भारत अभियान में छात्रों ने लिया संकल्प
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय ने उत्तराखंड के पंतनगर में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के नॉर्थ जोन अन्वेषन छात्र अनुसंधान सम्मेलन में प्रथम स्थान हासिल किया। उत्तर भारत के 30 से अधिक विश्वविद्यालयों को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की गई।
सुभारती विश्वविद्यालय की 6 टीमों ने अलग-अलग थीम में हिस्सा लिया था। सभी को निर्णायकों ने सराहा। विजेता टीम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेगी। कुलपति प्रो. पीके शर्मा और सीईओ डॉ. शाल्या राज ने छात्रों को बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया। टीम का मार्गदर्शन प्रो. मुकेश रोहिल्ला, प्रो. अवनेश सिंह, डॉ. अनुप्रिया राणा और डॉ. अमित किशोर ने किया।
विज्ञापन

रिसर्च संयोजक प्रो. संगीता दयाल ने कहा कि यह जीत हमारी रिसर्च संस्कृति और छात्रों के जज्बे का नतीजा है। विश्वविद्यालय परिसर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दो बड़े जागरूकता कार्यक्रम हुए। शिक्षा विभाग में नशा मुक्त भारत, खुशहाल भारत थीम पर 82 छात्र-छात्राओं ने शपथ ली। सीईओ डॉ. शाल्या राज ने कहा कि नौजवानों को नशे से दूर रखना हमारी जिम्मेदारी है। डीन डॉ. संदीप कुमार और विभागाध्यक्ष प्रो. इंदिरा सिंह ने ड्रग्स के खतरों से आगाह किया। दूसरे कार्यक्रम में एनसीसी, शारीरिक शिक्षा विभाग और खेल समिति ने मिलकर नशा मुक्त भारत, कौशल भारत रैली निकाली। कैडेट्स ने पोस्टरों के जरिए नशे के दुष्प्रभाव दिखाए और सामूहिक शपथ ली। डॉ. प्रवीन कुमार और डॉ. अतुल तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed