{"_id":"5f0a128a8ebc3e63d61eb1e5","slug":"subharti-allowed-to-examine-corona-by-all-four-methods-meerut-news-mrt490788429","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सुभारती मेडिकल कॉलेज को चारों विधियों से कोरोना की जांच की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सुभारती मेडिकल कॉलेज को चारों विधियों से कोरोना की जांच की अनुमति
Sun, 12 Jul 2020 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की चारों विधियों से जांच के लिए सुभारती मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को अनुमति मिल गई है। आरटीपीसीआर, आरटीपीसीआर ओपन विधि, एंटीजन टेस्टिंग और केमिल्यूमीनिसेंस विधि द्वारा एंटीबॉडी की माप विधियां ट्रूनेट हैं।
विज्ञापन
किसी भी लैब को इन विधियों से जांच करने की अनुमति आईसीएमआर देती है। इसके लिए लैब एनएबीएल संस्था से प्रमाणित होनी चाहिए। एनएबीएल से प्रमाणिकता के बाद लैब का निरीक्षण आईसीएमआर के नोडल प्रतिष्ठान द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:बिजनौर जिले मेें तमाम पासपोर्ट खंगालने में जुटीं पुलिस व सुरक्षा एजेंसी, ये है वजह
विज्ञापन
सुभारती मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. कृष्णामूर्ति ने बताया कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के बाद सुभारती मेडिकल कॉलेज प्रदेश का दूसरा मेडिकल कॉलेज है। वहीं, निजी क्षेत्र का पहला मेडिकल कॉलेज है। जिसे चारों विधियों से कोरोना जांच करने की अनुमति एनएबीएल की प्रमाणिकता के साथ मिली है।
अब मेरठ जोन के लोगों को जांच कराने में एवं विभिन्न अस्पतालों में रोगियों के इलाज में सुविधा हो जाएगी। सुभारती मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी की अध्यक्ष डॉ. अनिता पांडेय, पैथोलॉजी विभाग की डॉ. अंजलि खरे के नेतृत्व में सहायक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि और प्रभारी लैब की टीम ने कोरोना मरीजों की सेवा में दिन-रात काम किया।