{"_id":"69b47dd72c5ac91b440c3406","slug":"sub-inspector-recruitment-exam-today-helpdesks-set-up-at-bus-stands-railway-metro-stations-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1131909-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दरोगा भर्ती परीक्षा आज, बस स्टैंड, रेलवे-मेट्रो स्टेशन पर बनाईं हेल्पडेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दरोगा भर्ती परीक्षा आज, बस स्टैंड, रेलवे-मेट्रो स्टेशन पर बनाईं हेल्पडेस्क
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे सिटी स्टेशन पर पहुंचे दूसरे जिलों से आये
- फोटो : संवाद
यूपी पुलिस में 4543 उपनिरीक्षक (दरोगा) एवं समकक्षों की भर्ती के लिए जिले में शनिवार और रविवार को 43 केंद्रों पर लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए पुलिस, खुफिया विभाग और एसटीएफ अलर्ट है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मेरठ सिटी, कैंट रेलवे स्टेशन, केंद्रों के करीब वाले मेट्रो-रैपिड स्टेशन, भैसाली व सोहराबगेट बस स्टैंड पर हेल्पडेस्क बनाकर क्यूआर कोड लगाए हैं। इसे स्कैन कर अभ्यर्थी आसानी से परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे।
नोडल अधिकारी एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार शाम से ही दूसरे जिलों के अभ्यर्थी मेरठ पहुंचना शुरू हो गए। हेल्पडेस्क पर तैनात पुलिसकर्मी इनकी मदद कर रहे हैं। 43 केंद्रों पर एक पाली में 19680 और दो दिन में चार पाली में कुल 78720 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी होंगे। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा। शनिवार सुबह ट्रेजरी से सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी और पुलिस सुरक्षा में प्रश्नपत्र केंद्र पर पहुंचाए जाएंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी। पहली पारी दस से 12 बजे और दूसरी तीन से पांच बजे होगी। अभ्यर्थियों को पहली पारी में सुबह आठ से साढ़े नौ तक प्रवेश दिया जाएगा। दूसरी पारी के लिए दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल, सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर प्रतिबंध रहेगा। मंगलसूत्र नहीं उतरवाया जाएगा लेकिन संदेह होने पर चेकिंग की जा सकती है।
शुद्ध-ताजा खाना दें, अतिरिक्त पैसे न लें
एसपी ने बताया कि टैक्सी, ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा चालकों की बैठक ली गई। चालकों को निर्देश दिए गए कि वह किसी भी अभ्यर्थी से अतिरिक्त किराया न लें। इसके अलावा होटल व ढाबा संचालकों को रेट लिस्ट के अनुसार रुपये लेने के निर्देश दिए हैं। उनसे कहा गया है कि अभ्यर्थियों को शुद्ध और ताजा खाना दें। गैस की किल्लत आदि का हवाला देकर अतिरिक्त पैसे लेने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
ऐसे होगी त्रिस्तरीय चेकिंग
नकल रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को त्रिस्तरीय चेकिंग घेरे से गुजरना होगा। इसके अंतर्गत सबसे पहले परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर चेकिंग होगी। इसके बाद बायोमेट्रिक चेकिंग होगी। इसमें आइरिश के जरिये आंखों की पुतलियों का मिलान होगा। यह तकनीक उंगलियों के निशान की तुलना में अधिक सटीक है। आधार कार्ड से भी इसका मिलान होगा। इसके बाद कक्ष के भीतर पहुंचने के बाद भी अभ्यर्थियों की गिनती व चेकिंग होगी। महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग महिला कर्मचारियों के सुरक्षा घेरे में होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
अभ्यर्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाईं गईं हैं और क्यूआर कोड लगाए गए हैं। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अतिरिक्त शुल्क न लेने के लिए चालकों व होटल-ढाबा संचालकों को निर्देश दिए गए हैं। - अविनाश पांडे, एसएसपी