फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sub inspector post objectionable comment against bjp leader Laxmikant Vajpayee in meerut

भाजपा नेता के खिलाफ दरोगा के कड़वे बोल, अबकी बार इसे ही पीट लो... वीडियो वायरल

Thu, 25 Oct 2018 03:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 25 Oct 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
Sub inspector post objectionable comment against bjp leader Laxmikant Vajpayee in meerut
फाइल फोटो

यूपी के मेरठ जिले में दरोगा पिटाई मामला थमने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। जहां बुधवार रात को महिला वकील ने शराब के नशे में चार गाड़ियों में टक्कर मारने के बाद थाने में बखेड़ा कर दिया तो वहीं एक दूसरे दरोगा ने व्हाट्सएप ग्रुप में एक पोस्ट डालकर पुलिस अधिकारियों की मुसीबत और बढ़ा दी है। यह ग्रुप 'पुलिस एंड मीडिया' के नाम से बना हुआ है।

विज्ञापन

 
जीआरपी के एक दरोगा ने पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का वीडियो ग्रुप में डाला और फिर उस पर पोस्ट लिखा कि इस बार इसे ही पीट लो। दरोगा की यह विवादित पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन


बता दें कि दरोगा सुखपाल और भाजपा पार्षद मनीष के बीच चल रहा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसी प्रकरण को लेकर विश्वंभर दयाल गंगवार नाम के दरोगा ने मेरठ के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट डालकर पुलिस अधिकारियों की ओर मुसीबत बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि इस व्हाट्सएप ग्रुप में कई पुलिस अधिकारियों समेत पत्रकार भी जुड़े हुए है। इस ग्रुप में मेरठ जिले के एसपी सिटी रणविजय सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी और लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर, डीएम प्रयागराज आदि अधिकारी जुड़े हुए हैं। आदि अधिकारी जुड़े हुए हैं। बुधवार को 11:48 मिनट पर दरोगा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की एक वीडियो डाली। इस वीडियो में वह दरोगा-पार्षद कांड को लेकर दरोगा की गलती निकाल रहा है।

वहीं, उड़ीसा से लौटने के बाद पुलिस से निपटने की बात भी बोल रहा है। इस पोस्ट के डालने के बाद इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट का सीयूजी नंबर और डीएम इलाहाबाद का सीयूजी नंबर लेफ्ट कर जाते हैं। 

ग्रुप में यह डाली गई पोस्ट
सुनो भाइयों पुलिस वालों। अबके इसको ही पीट लो..ये (अपशब्द) हमेशा पुलिस के खिलाफ ही रहता है... अबके इसको ही मारो। -एसआइ विश्वंभर दयाल गंगवार।

वहीं जब दरोगा विश्वंभर दयाल गंगवार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मैंने यह पोस्ट नहीं डाली है। थाने में मोबाइल ऐसे ही पड़ा रहता है। किसी ने डाल दी होगी। 

इस मामले में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि मैं इस प्रकरण पर अभी कुछ नहीं बोलूंगा। मेरठ लौटने के बाद ही बात करूंगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed